एंटीबायोटिक क्या है एंटीबायोटिक लेते समय क्या सावधानी बरतनी चाहिए?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 11:25

एंटीबायोटिक मेडिसिन दो तरह से काम करती हैं- एक बैक्टीरिया को शरीर के विभिन्न ऑर्गन्स में बढ़ने या मल्टीप्लाई होने से रोकती हैं और दूसरी उन्हें खत्म करती हैं। रोगी इन एंटीबायोटिक मेडिसिन को तीन तरह से ले सकता है ओरल यानी टैबलेट, कैप्सूल या सिरप फार्म में, दूसरा इन्जेक्शन के रूप में और तीसरा इंट्रा वेनस ड्रिप के जरिये।

बार-बार या गलत कारणों से एंटीबायोटिक्स लेने से बैक्टीरिया में इतना बदलाव आ सकता है कि एंटीबायोटिक्स उनके खिलाफ काम नहीं करते । इसे जीवाणु प्रतिरोध या एंटीबायोटिक प्रतिरोध कहा जाता है। कुछ जीवाणु अब उपलब्ध सबसे शक्तिशाली एंटीबायोटिक दवाओं के लिए भी प्रतिरोधी हैं। एंटीबायोटिक प्रतिरोध एक बढ़ती हुई समस्या है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info